Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsFatal Road Accident in Islamnagar-Bahjoi One Woman Dead Seven Injured
बहजोई–इस्लामनगर के बीच मऊ कठैर के पास हुआ हादसा, घायलों को सीएससी से किया गया रेफर

बहजोई–इस्लामनगर के बीच मऊ कठैर के पास हुआ हादसा, घायलों को सीएससी से किया गया रेफर

संक्षेप:

Sambhal News - डिजिटल के लिए------ पिकअप ने टेंपो में मारी टक्कर, मासूम समेत सात घायल, महिला की

Jan 17, 2026 12:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share Share
Follow Us on

घने कोहरे के चलते इस्लामनगर-बहजोई के बीच गांव मऊ कठैर के निकट शनिवार की सुबह करीब सड़क हादसा हो गया। बहजोई की ओर से जा रहे एक टेंपो को इस्लामनगर की ओर से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्चे समेत सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सक ने अफसाना पत्नी इकबाल (40) निवासी गांव अढ़ोल थाना हयातनगर को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शनिवार की सुबह सात बजे करीब बहजोई से इस्लामनगर जा रहे टैंपो को गांव मऊ कठैर के मोड़ पर पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे टैंपो में सवार इकवाल पुत्र रफीक, उसकी पत्नी अफसाना व भीमसेन यादव पुत्र रहीश पाल निवासी गांव अढ़ोल थाना हयातनगर समेत डालचंद पुत्र बलवीर निवासी फैक्ट्री कालोनी बहजोई, सचिन पुत्र कुमारपाल उसकी पत्नी निवासी गुड़िया व मासूम बेटा दिव्यांश घायल हो गए। आनन फानन सभी को 108 एम्बुलेंस से सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सक सचिन वर्मा ने 40 वर्षीय अफसाना को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर मासूम दिव्यांश समेत इकबाल, डालचंद, सचिन, गुड़िया को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक संत कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। साथ ही पिकअप को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।