सड़क हादसे में अधेड़ की मौत, परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इंकार

Apr 06, 2026 07:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share

Sambhal News - सोमवार को कोतवाली क्षेत्र के असालतपुर जारई मार्ग पर एक सड़क हादसे में 72 वर्षीय शकील अहमद की मौत हो गई। वह स्कूटी से पेट्रोल पंप जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। परिवार ने पुलिस कार्रवाई और पोस्टमार्टम से इनकार करते हुए शव को घर ले जाने का फैसला किया।

सड़क हादसे में अधेड़ की मौत, परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इंकार

कोतवाली क्षेत्र के असालतपुर जारई मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के पास सोमवार को हुए सड़क हादसे में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई और पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। सीकरी गेट निवासी शकील अहमद (72) पुत्र अशील अहमद मोहल्ले में जनरल स्टोर की दुकान चलाते थे। सोमवार शाम करीब 3:45 बजे वह स्कूटी से पेट्रोल भरवाने असालतपुर जारई रोड स्थित पेट्रोल पंप जा रहे थे। जैसे ही वह पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर परिजन और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने किसी भी प्रकार की पुलिस कार्रवाई और पोस्टमार्टम कराने से इंकार करते हुए शव को अपने साथ घर ले गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।