तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवारों को रौंदा, एक मौत, एक घायल
Sambhal News - रविवार को जुनावई थाना क्षेत्र के पतरिया गांव के पास तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में मुनाजिर (32) की मौत हो गई, जबकि आलमशेर गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और कैंटर चालक फरार हो गया। परिवार में शोक का माहौल है।

जुनावई थाना क्षेत्र के गांव पतरिया जुनावई लिंक मार्ग पर रविवार को नंदपुर गांव के निकट तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवारों में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। धनारी थाना क्षेत्र के गांव दिनौरा निवासी मुनाजिर (32वर्ष) पुत्र मासूक अली और आलमशेर पुत्र गुलशेर रविवार को किसी काम से बाइक पर सवार होकर जुनावई आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक जुनावई थाना क्षेत्र के गांव नंदपुर के समीप पहुंची।
तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार कैंटर चालक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी जुनावई में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने मुनाजिर को मृत घोषित कर दिया। वहीं आलमशेर की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। घटना के बाद आरोपी कैंटर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। जबकि पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी धीरज सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी गुलशन, मां हुसैन बानू को रोते-बिलखते छोड़ गया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


