मंडलायुक्त के सामने उठाएंगे किसानों के मुद्दे
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक असली का अवैध कब्जा हटवाने के विरोध में धनारी में चल रहा धरना रविवार को 17वें दिन भी जारी...
संभल/धनारी। हिन्दुस्तान संवाद
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक असली का अवैध कब्जा हटवाने के विरोध में धनारी में चल रहा धरना रविवार को 17वें दिन भी जारी रहा।
वक्ताओं ने कहा कि गांव उधरनपुर द्वारा राजकीय पशु चिकित्सालय, जनता जूनियर हाई स्कूल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, विद्युत उप केंद्र चारों इकाइयों को जितनी जमीन दी गई थी। मौके पर रकवा कम है। धरना स्थल पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। सर्वसम्मति से तय किया गया कि धनारी पर दबंगों की दबंगई का मुद्दा मंडलायुक्त के दरबार में गूंजेगा। राष्ट्रीय प्रमुख सचिव ऋषिपाल सिंह यादव ने बताया धनारी से दर्जनों वाहनों का काफिला जुलूस के रूप में 28 सितंबर की सुबह दस बजे मुरादाबाद को रवाना होगा। इसका नेतृत्व 11 सदस्य टीम करेगी। इसमें डॉक्टर विवेक यादव, जाकिर हुसैन, मोरध्वज यादव, पवन यादव, राजवीर सिंह यादव, विजय सिंह यादव, नसीम आदि मौजूद रहे।