भाकियू की पंचायत में किसानों ने उठाईं समस्याएं

Feb 14, 2026 01:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share

Sambhal News - बहजोई। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेश अध्यक्ष, पश्चिम उत्तर प्रदेश बिजेंद्र सिंह के शुक्रवार को गांव श्यौराजपुर की पंचायत में पहुंचने पर किसानों

भाकियू की पंचायत में किसानों ने उठाईं समस्याएं

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेश अध्यक्ष, पश्चिम उत्तर प्रदेश बिजेंद्र सिंह के शुक्रवार को गांव श्यौराजपुर की पंचायत में पहुंचने पर किसानों ने स्वागत किया। फूल-मालाओं पहनाकर सम्मान किया। इस दौरान आयोजित पंचायत में संगठन विस्तार और किसान हितों के मुद्दों पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष मनपाल सिंह ने कहा कि क्षेत्र में किसान सिंचाई के लिए बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं। समय पर विद्युत आपूर्ति न मिलने से आलू की फसल बर्बाद हो रही है, जिससे किसान भारी नुकसान में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों की समस्याओं पर शासन-प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। अमेरिका के साथ हुए कृषि मसौदे का भी विरोध जताया गया।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसानों की समस्याओं का जल्द निस्तारण नहीं हुआ तो, आंदोलन किया जाएगा। पंचायत में ऋषिपाल सिंह, राजपाल सिंह, जवर सिंह, महेश यादव, शिवनारायण सिंह, मुकेश यादव आदि पदाधिकारी व किसान मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।