Sambhal News: खाद के साथ ‘नैनो-जिंक’ की जबरन बिक्री! पहली खाद के लिए किसान हो रहे परेशान
Sambhal News: जिले में धान की रोपाई के बाद किसानों का पहली बार खाद डालने का समय है, लेकिन एनपीके खाद की कमी से परेशान हैं। सहकारी समितियों में खाद उपलब्ध नहीं होने के कारण वे निजी दुकानों पर निर्भर हैं, जहां नैनो या जिंक खरीदने की शर्त पर खाद दी जा रही है। किसानों ने प्रशासन से इस समस्या का समाधान करने की मांग की है।

Sambhal News: जिले में धान की रोपाई पूरी होने के बाद किसान पहली खाद डालने की तैयारी में हैं, लेकिन एनपीके खाद की कमी उनके लिए बड़ी परेशानी बन गई है। कई सहकारी समितियों पर एनपीके उपलब्ध नहीं होने से किसानों को निजी दुकानों का रुख करना पड़ रहा है। यहां भी किसानों का आरोप है कि खाद के साथ उन्हें जबरन नैनो या जिंक खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है। किसानों का कहना है कि निजी दुकानदार एक कट्टा खाद के साथ करीब 225 रुपये की नैनो बोतल खरीदने की शर्त रख रहे हैं। यदि किसान नैनो लेने से मना करते हैं तो उन्हें जिंक खरीदने के लिए कहा जाता है।
बिना अतिरिक्त उत्पाद खरीदे खाद देने से इनकार किए जाने के कारण किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। धान की फसल के लिए समय पर पहली खाद डालना बेहद जरूरी माना जाता है। ऐसे में किसान मजबूरी में अतिरिक्त सामान खरीद रहे हैं ताकि उन्हें खाद मिल सके। किसानों ने प्रशासन से मामले की जांच कर खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराने और टैगिंग की शिकायतों पर कार्रवाई की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


