Sambhal News: गुमथल सहकारी समिति पर पहुंची खाद, किसानों को मिली राहत

हिन्दुस्तान, संभल
Follow us on Google News
share

Sambhal News: गुमथल सहकारी समिति पर किसानों को खाद की समस्या का निवारण हो गया है। खाद ना मिलने पर किसानों ने हंगामा किया था, जिसके बाद अधिकारियों ने स्थिति का संज्ञान लिया और बुधवार को खाद का वितरण शुरू किया। किसानों ने राहत महसूस की और भविष्य में समिति पर खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने की उम्मीद जताई।

Sambhal News: गुमथल सहकारी समिति पर पहुंची खाद, किसानों को मिली राहत

Sambhal News: गुमथल सहकारी समिति पर खाद की समस्या को लेकर किसानों की परेशानी अब दूर हो गई है। मंगलवार को खाद नहीं मिलने से किसानों ने हंगामा किया था, जिसके बाद अधिकारियों और समिति पदाधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया। बुधवार को समिति पर खाद का वितरण शुरू होने से किसानों को राहत मिली। थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव गुमथल में मंगलवार को खाद उपलब्ध नहीं होने पर किसानों ने नाराजगी जताई थी। मामले की जानकारी समिति अध्यक्ष को मिलने के बाद उन्होंने सचिव वीरेंद्र सिंह से स्थिति की जानकारी ली और निर्देश दिए कि किसानों को खाद मिलने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

इसके बाद बुधवार 15 जुलाई को गुमथल सहकारी समिति पर सचिव वीरेंद्र कुमार की मौजूदगी में खाद का वितरण किया गया। खाद मिलने से किसानों ने राहत महसूस की और समस्या के समाधान पर संतोष जताया। किसानों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी समिति पर खाद और अन्य कृषि सामग्री की उपलब्धता समय से सुनिश्चित की जाएगी, ताकि उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।