500 रुपये क्विंटल में बिक रहा आलू, एमएसपी की उठी मांग

Jan 01, 2026 12:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share Share
Follow Us on

Sambhal News - जनपद संभल में आलू की खुदाई चल रही है, लेकिन किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें हैं। आलू के गिरते दाम 500-550 रुपये प्रति क्विंटल हैं, जबकि लागत 800-1000 रुपये है। किसान सरकार से आलू पर न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग कर रहे हैं और खरीद केंद्रों की स्थापना की अपील कर रहे हैं।

500 रुपये क्विंटल में बिक रहा आलू, एमएसपी की उठी मांग

जनपद संभल के खेतों में इस समय आलू की खुदाई जोरों पर है, लेकिन किसानों के चेहरों पर खुशी नहीं, चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रही हैं। वजह है आलू के गिरते दाम। जिले में 25 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में आलू की खेती की गई है, लेकिन बाजार में किसानों को महज़ 500 से 550 रुपये प्रति क्विंटल का ही भाव मिल पा रहा है। किसानों का कहना है कि बीज, खाद, सिंचाई, डीजल और मजदूरी की बढ़ती लागत के सामने यह कीमत सीधे-सीधे घाटे का सौदा है। कई किसानों ने बताया कि एक क्विंटल आलू की लागत ही 800 से 1000 रुपये तक पहुंच जाती है, ऐसे में मौजूदा दाम किसानों की कमर तोड़ रहे हैं।

घाटे से परेशान किसान और किसान संगठनों ने सरकार से आलू पर न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करने की मांग तेज कर दी है। किसानों का कहना है कि जब गेहूं, धान और गन्ने की सरकारी खरीद एमएसपी पर की जा सकती है, तो आलू को इससे बाहर क्यों रखा जा रहा है? सरकारी खरीद की मांग किसानों ने मांग की है कि सरकार आलू के लिए भी खरीद केंद्रों का निर्धारण करे और सीधे किसानों से खरीद सुनिश्चित करे। इससे न सिर्फ किसानों को उनकी मेहनत का सही दाम मिलेगा, बल्कि बाजार में कीमतों की गिरावट पर भी रोक लगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;