Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsFarmers in Sambhal Celebrate Corporate India Quit Day Amid Concerns Over Fertilizer Supply
किसानों ने बाइक रैली निकाली

किसानों ने बाइक रैली निकाली

संक्षेप: Sambhal News - संभल, संवाददाता। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को संभल के किसानों ने कॉरपोरेट भारत छोड़ो दिवस मनाया। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के नेत

Wed, 13 Aug 2025 07:23 PMNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share Share
Follow Us on

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को संभल के किसानों ने कॉरपोरेट भारत छोड़ो दिवस मनाया। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के नेतृत्व में किसानों ने मंडी समिति से एसडीएम कार्यालय तक बाइक रैली निकालकर अपनी ताकत दिखाई और सरकार को चेताया। किसानों ने एसडीएम विकास चंद्र को मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। किसानों की मुख्य चिंता खाद की समय पर आपूर्ति को लेकर थी। किसानों का कहना है कि अगर यह समस्या हल नहीं हुई, तो आगामी फसलों का उत्पादन गंभीर रूप से प्रभावित हो सकता है। ज्ञापन में दिल्ली आंदोलन के दौरान किए गए वादों को भी याद दिलाया गया, जैसे स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुसार फसलों की एमएसपी की गारंटी, और बिजली संशोधन विधेयक 2020 को लागू न करने का वादा जो अब तक अधूरा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

किसानों ने सरकार की नई कृषि व्यापार नीति को पुराने कृषि कानूनों की वापसी की साजिश बताया और एफटीए (फ्री ट्रेड एग्रीमेंट) के तहत अनाज, दूध और फलों पर टैक्स हटाने का खुलकर विरोध किया। किसानों ने कहा कि रकबे के अनुसार खाद की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। स्मार्ट प्रीपेड मीटर की योजना पर रोक लगे। सभी फीडरों पर डबल ग्रुप में बिजली आपूर्ति हो। प्रस्तावित कृषि मार्केटिंग नीति तुरंत वापस ली जाए। विदेशी कृषि उत्पादों पर टैक्स बरकरार रखा जाए। जबरन भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया रोकी जाए। इस दौरान महेंद्र सिंह, भगवान सिंह, सोमपाल सिंह, जयवीर सिंह रहे।