Sambhal News: बादलों की आंख-मिचौली, धूप ने बढ़ाई उमस, बारिश का इंतजार कर रहे किसान
हिन्दुस्तान, संभल
Sambhal News: जनपद में बादलों के बीच बारिश की उम्मीद थी, लेकिन धूप ने उमस बढ़ा दी। किसानों को धान की फसल के लिए बारिश की जरूरत है, अन्यथा उत्पादन प्रभावित होने का खतरा है। मौसम की अनियमितताओं से लोग और किसान चिंतित हैं।

Sambhal News: जनपद में शुक्रवार सुबह से ही आसमान पर बादलों का डेरा रहा, जिससे लोगों को बारिश की उम्मीद जगी। हालांकि दोपहर बाद तेज धूप निकलने से उमस बढ़ गई और लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा। दिनभर बीच-बीच में तेज हवाएं चलने से मौसम कुछ सुहावना रहा और लोगों को हल्की राहत मिली, लेकिन बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में धान की फसल को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है, जिससे सिंचाई प्रभावित हो रही है। किसान झमाझम बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं ताकि धान की फसल को पर्याप्त नमी मिल सके और उसकी बढ़वार बेहतर हो।
मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव से आमजन भी परेशान हैं। किसानों का कहना है कि यदि जल्द अच्छी बारिश नहीं हुई तो धान की फसल पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है, जिससे उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है।


