टेंपो की टक्कर से बाइक सवार किसान गंभीर रूप से घायल

Mar 02, 2026 01:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share

Sambhal News - चंदौसी इस्लामनगर रोड पर एक किसान को टेंपो ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, बदायूं रोड पर एक कार बस से टकरा गई, लेकिन इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। दोनों घटनाओं में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को संभाला।

टेंपो की टक्कर से बाइक सवार किसान गंभीर रूप से घायल

चंदौसी इस्लामनगर रोड स्थित बर्रई गांव के पास खेत पर आलू निकलवाने जा रहे बाइक सवार किसान को सामने से आ रहे तेज रफ्तार टेंपो ने टक्कर मार दी। जिस से वह गंभीर रूप से घायल हो गया ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल किसान को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि चंदौसी बदायूं रोड स्थित पथरा तिराहे पर कार रोडवेज बस से भिड़ गई । गनीमत यह रही कोई उसमें हताहत नहीं हुआ । कोतवाली क्षेत्र के गांव कैथल निवासी किसान शिव शंकर पुत्र पूरन रविवार की दोपहर 2 बजे इस्लामनगर रोड स्थित गांव बरई अपने खेत में आलू निकलवाने बाइक से जा रहा था।

जैसे ही वह रोड पर पहुंचा तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार टेंपो ने उसे टक्कर मार दी । जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे गिर पड़ा। सड़क किनारे पड़ा देखकर डायल 112 पर तैनात पुलिस कर्मियों ने गाड़ी से चंदौसी सीएचसी भर्ती कराया और परिजनों को सूचना दी। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं मुरादाबाद निवासी कुशल वीर सिंह रविवार को अपने साथी के साथ कार से बदायूं से मुरादाबाद जा रहा था। जब वह चंदौसी बदायूं रोड स्थित पथरा तिराहे पर पहुंचा तो कार अनियंत्रित होकर गलत दिशा में जाकर रोड बस से भिड़ गई। बस चंदौसी से बदायूं जा रही थी। हादसे कार आगे से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही की कोई हताहत नहीं हुआ । पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।