खेत पर पड़ा मिला किसान का शव, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप

Newswrap हिन्दुस्तान, संभल
share

Sambhal News - धनारी थाना क्षेत्र के गांव भिरावटी में किसान नरेश (45) की खेत में लहसुन की रखवाली करते समय मौत हो गई। सुबह घर नहीं लौटने पर भाई ने खेत जाकर शव देखा। पत्नी ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने जांच शुरू कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार में कोहराम मच गया।

खेत पर पड़ा मिला किसान का शव, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप

धनारी थाना क्षेत्र के गांव भिरावटी निवासी किसान अपने खेत में पड़े लहसुन की रखवाली कर रहा था। सुबह घर न पहुंचने पर मृतक का भाई उसे खेत पर देखने पहुंचा तो भाई को मृत अवस्था में देख परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटना की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। धनारी थाना क्षेत्र के गांव भिरावटी निवासी नरेश (45) पुत्र परमेश्वरी रोज की तरह मंगलवार शाम को खेत में पड़े लहसुन की रखवाली करने के लिए गया था,बुधवार सुबह चार बजे तक जब घर नहीं पहुंचा तो पत्नी ने फोन लगाया।

फोन न उठने पर उसने अपने जेठ को खेत पर देखने भेजा जहां भाई को मृत अवस्था में देखकर परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन खेत पर पहुंचे और शव को देख कर रोने लगे। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलाया जिसने साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मनोज रावत घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक की पत्नी शीला ने पति की हत्या का आरोप लगाया है। मृतक नरेश के तीन बेटे किरनपाल, जसवीर, सुखवीर है जो दिल्ली में मजदूरी करते हैं। बही नरेश की मौत के बाद परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।