जूनियर छात्रों ने सीनियर्स को दी विदाई

Feb 15, 2026 12:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share Share
Follow Us on

Sambhal News - चन्दौसी के डा. भीमराव अंबेडकर जूनियर हाईस्कूल पथरा में शनिवार को जूनियर कक्षा के बच्चों ने सीनियर्स के लिए विदाई पार्टी का आयोजन किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ प्रधानाचार्या ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण कुमार ने किया।

जूनियर छात्रों ने सीनियर्स को दी विदाई

चन्दौसी। डा. भीमराव अंबेडकर जूनियर हाईस्कूल पथरा में शनिवार को जूनियर कक्षा के बच्चों के द्वारा सीनियर्स के लिए विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के संचालक महानंदन गौतम और प्रधानाचार्या आशा गोस्वामी ने किया। उसके बाद बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रधानाचार्या आशा गोस्वामी ने बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। संचालन प्रवीण कुमार ने किया। इस दौरान सत्यपाल सिंह, सतेंद्र सिंह, रंजीत कुमार, अश्वनी शर्मा, शिवगणेश शर्मा, रिनी अग्रवाल, क्षमता, सुशीला, आरती सिंह, आभा रानी, योगेश, रंजीत कौर आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।