लोहे के पाइप से महिला पर हमला, घायल
Sambhal News - असमोली थाना क्षेत्र के मनौटा गांव में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गुड्डी देवी ने आरोप लगाया कि उनके जेठ के पुत्र अमित ने उनकी नाबालिग बेटी के साथ गाली-गलौज की और उन पर लोहे के पाइप से हमला किया, जिससे वे घायल हो गईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

असमोली थाना क्षेत्र के गांव मनौटा में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गांव निवासी गुड्डी देवी पत्नी पप्पू सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके जेठ समरपाल का पुत्र अमित आए दिन शराब के नशे में उनके साथ और उनकी नाबालिग पुत्री दीपिका से गाली-गलौज व झगड़ा करता है। पीड़िता ने बताया कि सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे उनकी पुत्री दीपिका घर के गेट पर खड़ी थी। इसी दौरान अमित वहां पहुंचा और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी और लोहे के पाइप से हमला कर दिया।
हमले में गुड्डी देवी के हाथ में गंभीर चोट आई। घटना के बाद घायल महिला अपने पति के साथ थाने पहुंचीं और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) असमोली भेजा, जहां उनका प्राथमिक उपचार कराया गया। पुलिस का कहना है कि तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


