
घर में घुसकर दंपति और बेटी से मारपीट, पांच पर मुकदमा दर्ज
Sambhal News - गांव सैंजना में एक परिवार के साथ घुसकर गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता नाजरीन ने पुलिस को बताया कि 6 फरवरी को कुछ लोग उसके घर में घुस आए और मारपीट की। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव सैंजना में घर में घुसकर एक परिवार के साथ गाली-गलौज, अभद्रता और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव सैंजना निवासी नाजरीन पत्नी कमरूददीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 6 फरवरी की शाम करीब 4:30 बजे वह अपने घर में थी। तभी मोहल्ले के नावेद, शावेज और शाहजेब उर्फ लड्डू (पुत्रगण अबरार कुरैशी उर्फ लल्ला) गाली-गलौज करते हुए उसके दरवाजे पर आए। विरोध करने पर नाजरीन ने दरवाजा बंद कर लिया, आरोप है कि इसके बाद तीनों दीवार फांदकर घर में घुस आए और अभद्रता करने लगे।
कुछ देर बाद निशा और फिजा (पुत्री अबरार कुरैशी) भी मौके पर पहुंच गईं। आरोप है कि सभी ने मिलकर नाजरीन के साथ लाठी-डंडों और लात-घूंसों से मारपीट की, जिससे उसके हाथ और शरीर पर चोटें आईं। शोर सुनकर बचाने आए पति कमरूददीन और बेटी रूबिना के साथ भी मारपीट की गई। हंगामा सुनकर मोहल्ले के लोग जुटने लगे तो आरोपित जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व में भी आरोपित उसके परिवार के साथ मारपीट कर चुके हैं। इंस्पेक्टर राजीव मलिक ने बताया कि नाजरीन की तहरीर के आधार पर नावेद, शावेज, शाहजेब उर्फ लड्डू, निशा और फिजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




