गुन्नौर में ब्रांडेड कंपनी का नकली टाइल्स बेचने के मामले में रिपोर्ट दर्ज

Mar 01, 2026 01:43 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share Share
Follow Us on

Sambhal News - गुन्नौर में टाइल्स निर्माता कंपनी के नाम पर नकली उत्पाद बेचने का मामला सामने आया है। पुलिस ने डिलाइट मार्बल के संचालक के खिलाफ ट्रेडमार्क और कॉपीराइट अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। कंपनी की प्रतिनिधि ने 18 फरवरी को शिकायत की, जिसमें बताया गया कि दुकान पर कंपनी के नाम से टाइल्स बेचे जा रहे थे।

गुन्नौर में ब्रांडेड कंपनी का नकली टाइल्स बेचने के मामले में रिपोर्ट दर्ज

कस्बा गुन्नौर में टाइल्स निर्माता कंपनी के नाम पर नकली उत्पाद बेचने का मामला सामने आया है। इस प्रकरण में गुन्नौर थाना पुलिस ने नेहरू चौक स्थित डिलाइट मार्बल के संचालक शफीक अहमद के खिलाफ ट्रेडमार्क और कॉपीराइट अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कंपनी की अधिकृत प्रतिनिधि चेतना खन्ना निवासी कोलकाता ने 18 फरवरी को किए गए मार्केट सर्वे के आधार पर थाना गुन्नौर में तहरीर दी। शिकायत में बताया गया कि दुकान पर कंपनी के नाम से टाइल्स एडहेसिव बेचा जा रहा था। जबकि कंपनी इस नाम से कोई उत्पाद निर्मित नहीं करती।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। तलाशी के दौरान चार कट्टे टाइल्स बरामद किए गए। जिन्हें कब्जे में ले लिया गया। कंपनी प्रतिनिधि के अनुसार आरोपी ब्रांड की साख का फायदा उठाकर ग्राहकों को भ्रमित कर रहा था। पुलिस ने मामले को गंभीर मानते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली है और विवेचना उपनिरीक्षक रोहित कुमार को सौंपी गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव मलिक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और बरामद माल को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।