Sambhal News: फर्जी बैनामे से जमीन हड़पने के आरोप में सात के खिलाफ मुकदमा

हिन्दुस्तान, संभल
share

Sambhal News: जमीन के फर्जी बैनामे के माध्यम से पैतृक संपत्ति हड़पने का आरोप लगाते हुए सदर कोतवाली पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पीड़ित मोहम्मद जमीर ने बताया कि उनके पिता की संपत्ति पर धोखाधड़ी की गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Sambhal News: फर्जी बैनामे से जमीन हड़पने के आरोप में सात के खिलाफ मुकदमा

Sambhal News: जमीन के फर्जी बैनामे के जरिए पैतृक संपत्ति हड़पने के आरोप में सदर कोतवाली पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मोहम्मद जमीर निवासी मोहल्ला चौधरियान सिरसी ने न्यायिक मजिस्ट्रेट संभल के न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पिता शफीक अहमद ग्राम सिरसी स्थित गाटा संख्या 1389 में 1/5 हिस्से के मालिक और काबिज थे। 8 नवंबर 2015 को उनके निधन के बाद प्रार्थी समेत चार पुत्रों और पत्नी को कानूनी वारिस दर्ज किया गया। आरोप है कि सितारा, शानू समेत अन्य आरोपियों ने आपस में साजिश कर वादी की जमीन के 1/10 हिस्से का फर्जी और कूटरचित मुआयदा-बय तैयार कराया।

आरोप के अनुसार 7 सितंबर 2024 को नंद किशोर, संजय सिंह और हिलाल अख्तर के माध्यम से उक्त दस्तावेज का पंजीकरण कराया गया। वादी ने दस्तावेज को जाली बताते हुए धोखाधड़ी और जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि थाना पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज न किए जाने पर उन्होंने 20 अगस्त को पुलिस अधीक्षक को रजिस्टर्ड डाक से प्रार्थना पत्र भेजा, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद न्यायालय की शरण ली गई। कोतवाल मोहित चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर सिरसी के मोहल्ला गिन्नौरी निवासी सितारा, शानू, चौधरियान निवासी कल्लू, खग्गू सराय निवासी हिलाल अख्तर, तश्तपुर मियां सराय निवासी मोहम्मद दाऊद, विजयनगर अमरोहा निवासी नमन किशोर जैन, हनुमान नगर मझोला मुरादाबाद निवासी संजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsसंभलSambhal News: फर्जी बैनामे से जमीन हड़पने के आरोप में सात के खिलाफ मुकदमा