धड़कनें तेज, जीत की आस में क्रिकेट प्रेमी

Feb 15, 2026 12:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share Share
Follow Us on

Sambhal News - भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबले को लेकर जनपद में उत्साह है। लोग गली-मोहल्लों और चाय की दुकानों पर भारत की जीत की चर्चा कर रहे हैं। क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी और आज फिर से जीत भारत की होगी।

धड़कनें तेज, जीत की आस में क्रिकेट प्रेमी

संभल। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मुकाबले को लेकर जनपद में उत्साह चरम पर है। क्रिकेट प्रेमियों की धड़कनें तेज होती जा रही हैं। गली-मोहल्लों से लेकर चाय की दुकानों तक आज सिर्फ एक ही चर्चा है। भारत की जीत। टीवी स्क्रीन और मोबाइल पर मैच देखने की खास तैयारियां की गई हैं। क्रिकेट प्रशंसकों का कहना है कि जब भी भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होते हैं, मुकाबला सिर्फ खेल नहीं, बल्कि जज्बात बन जाता है। जनपद के क्रिकेट प्रेमियों को पूरी उम्मीद है कि भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन करेगी। बल्लेबाजों से तूफानी पारी और गेंदबाजों से घातक गेंदबाजी की उम्मीद की जा रही है।

युवाओं का कहना है कि आज फिर से इतिहास दोहराया जाएगा और जीत भारत की होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।