करंट की चपेट में आकर घोड़ी व उसके बच्चे की दर्दनाक मौत

करंट की चपेट में आकर घोड़ी व उसके बच्चे की दर्दनाक मौत

संक्षेप:

Sambhal News - सिंहपुरसानी। थाना नखासा क्षेत्र के गांव भारतल सिरसी में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब करंट की चपेट में आकर एक घोड़ी और उसके बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

Jul 12, 2025 10:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share

थाना नखासा क्षेत्र के गांव भारतल सिरसी में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब करंट की चपेट में आकर एक घोड़ी और उसके बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा गांव के ही स्कूल के पास हुआ। जानकारी के अनुसार सोमपाल सिंह की घोड़ी और उसका बच्चा शनिवार को गांव में स्कूल के पास घास चर रहे थे। इसी दौरान पास में लगे एक बिजली के पोल में अचानक करंट उतर आया, जिसकी चपेट में आकर दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कहा कि खुले करंट वाले पोल से हमेशा खतरा बना रहता है, लेकिन विभाग कोई ठोस कार्रवाई नहीं करता।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित को मुआवजा देने और बिजली विभाग की जवाबदेही तय करने की मांग की है।