ईदगाहों में गूंजी तकबीर, अमन-चैन की मांगी दुआएं
बकरीद का त्योहार नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज के लिए भीड़ उमड़ी। नमाज के बाद, लोगों ने मुल्क में अमन और खुशहाली की दुआ मांगी। बच्चों और युवाओं में उत्साह दिखाई दिया और सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रही।

बकरीद का त्योहार गुरुवार को नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में धार्मिक उल्लास व सौहार्द के साथ मनाया गया। सुबह से ही ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ पड़ी। मुरादाबाद-आगरा हाईवे स्थित ईदगाह में इमाम आले नवी ने ईद-उल-अजहा की विशेष नमाज अदा कराई। नमाज के बाद लोगों ने मुल्क में अमन, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी। बच्चों और युवाओं में त्योहार को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। ईदगाह के आसपास मेले जैसा माहौल बना रहा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा और पुलिसकर्मी विभिन्न स्थानों पर तैनात रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


