ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संभलकोई न छूटे इस बार, शिक्षा है सबका अधिकार के प्रति किया जागरूक

कोई न छूटे इस बार, शिक्षा है सबका अधिकार के प्रति किया जागरूक

विकास खण्ड बनियाखेड़ा के ब्लॉक संसाधन केंद्र मौलागढ़ पर शनिवार को ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली निकाली...

कोई न छूटे इस बार, शिक्षा है सबका अधिकार के प्रति किया जागरूक
हिन्दुस्तान टीम,संभलSat, 27 Jul 2019 05:46 PM
ऐप पर पढ़ें

विकास खण्ड बनियाखेड़ा के ब्लॉक संसाधन केंद्र मौलागढ़ पर शनिवार को ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से स्कूली बच्चों ने गांव की गलियों में भ्रमण कर ग्रामीणों को अपने बच्चों को स्कूल भेज कर साक्षर बनाने का आह्वान किया।

रैली का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख महेंद्री देवी ने हरी झंडी दिखा कर किया। रैली में प्राथमिक विद्यालय मौलागढ़ प्रथम एवं द्वितीय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। रैली में छात्र-छात्राएं हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर साक्षरता संबन्धित नारे लगाते हुए चल रहे थे। एक-दो-तीन-चार, साक्षरता की जय-जय कार, कोई न छूटे इस बार, शिक्षा है सबका अधिकार. हिंदू-मुस्लिम, सिख-ईसाई, मिल के सब करें पढ़ाई. पढ़ेंगे पढ़ाएंगे, उन्नत देश बनाएंगे आदि नारे लगा रहे थे। रैली गांव मौलागढ़ की गलियों में भ्रमण करती हुई विद्यालय परिसर में पहुंच कर संपन्न हुई। रैली में खण्ड शिक्षा अधिकारी मजहरुल इस्लाम, एबीआरसीसी मुकेश कुमार, विजेंद्र सिंह यादव, शालिनी सक्सैना, एकता यादव समेत महीलाल, मदनपाल, पृथ्वीपाल सिंह, विक्के सक्सैना, एनपीआरसी धीरेंद्र यादव, गौरव मिश्रा, अशोक पाठक, रितिका साहनी, डा. रीना शर्मा, राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें