ईस्टर पर गूंजे प्रभु यीशु के जयकारे, निकाला जुलूस

Apr 06, 2026 12:53 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share

Sambhal News - चन्दौसी, संवाददाता। मेथोडिस्ट चर्च में रविवार को ईस्टर के अवसर पर प्रभु यीशु मसीह के पुनरुत्थान दिवस को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। ईसाई मान्य

ईस्टर पर गूंजे प्रभु यीशु के जयकारे, निकाला जुलूस

मेथोडिस्ट चर्च में रविवार को ईस्टर के अवसर पर प्रभु यीशु मसीह के पुनरुत्थान दिवस को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। ईसाई मान्यता के अनुसार, प्रभु यीशु ने क्रूस पर सलीबी मृत्यु के तीसरे दिन मृतकों में से जीवित होकर मृत्यु पर विजय प्राप्त की थी। जिसे ईस्टर के रूप में मनाया जाता है। प्रातः 5 बजे ईस्टर प्रोसेशन (जुलूस) चर्च से प्रारंभ होकर सुभाष रोड और स्टेशन रोड होते हुए पुनः चर्च पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने प्रभु यीशु की स्तुति में भजन और गीत गाए। जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके पश्चात सुबह 10 बजे चर्च में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई।

पास्टर डेनियल मसीह ने अपने संदेश में बताया कि प्रभु यीशु मसीह मानवता के पापों का उद्धार करने पृथ्वी पर आए और अपने प्राणों का बलिदान दिया। ताकि लोग अपने पापों को स्वीकार कर उनसे मुक्ति पा सकें। इस अवसर पर पादरी आशुतोष सैमुअल, विक्रम मोहन, विशाल मैकडॉनल, सुरेश डीन, ग्लैडिस मोहन, सोनिया पॉल, राखी आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।