ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संभलचन्दौसी के स्कूलों में मनाया दशहरा पर्व, बच्चों ने खेला डांडिया

चन्दौसी के स्कूलों में मनाया दशहरा पर्व, बच्चों ने खेला डांडिया

शारदीय नवरात्र की सप्तमी में नगर के विभिन्न स्कूलों दुर्गा नवमी और दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने धार्मिक कार्यक्रम की प्रस्तुति से मनमोह...

चन्दौसी के स्कूलों में मनाया दशहरा पर्व, बच्चों ने खेला डांडिया
हिन्दुस्तान टीम,संभलSat, 05 Oct 2019 07:16 PM
ऐप पर पढ़ें

शारदीय नवरात्र की सप्तमी में नगर के विभिन्न स्कूलों दुर्गा नवमी और दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने धार्मिक कार्यक्रम की प्रस्तुति से मनमोह लिया। बच्चों को दशहरा और नवरात्र के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

पंजाबी कालोनी स्थित भारतीय कला निकेतन ऐजू चैम्प स्कूल में मां दुर्गा स्वरु, पूजा अर्चना एवं दशहरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मां दुर्गा स्वरुप में सज कर आए बच्चों न मनमोह लिया। वहीं बच्चों ने सबसे बड़ा तेरा नाम ओ शेरों वाली, डोली तारो ढोल बाजे, निम्बोड़ा-निम्बोड़ा, जोगारा तारा आदि गीत पर डांडिया खेला। इस दौरान माता के जयकारे गूंजते रहे। भक्ति का माहौल बन गया। प्रधानाचार्या ममता नागर ने मां दुर्गा के रूपों पर प्रकाश डाला।

उधर जीके सिल्वर स्टोन पब्लिक स्कूल मेला ग्राउंड में दुर्गा नवमी एवं दशहरा कार्यक्रम पर्व धूमधाम से मनाया गया। प्रबंध तंत्र से मनोज कुमार गुप्ता व योजना गुप्ता ने मां सरस्वती व प्रभु श्री राम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया। अवनि, शुभ, नक्षत्र, शौर्य, अमितांश, मान्या ने सीता हरण प्रसंग का मंचन किया। मां काली रूप में अमिष्ठा ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। गौरी, आस्था, भूमि, भूमिका, तनिष्का, पूर्वी, दृष्टि, भेषज्या ने डांडिया नृत्य की प्रस्तुति से समां बांध दिया। शिक्षिका अरुणा आर्य ने दुर्गा नवमी व दशहरा पर्व पर प्रकाश डाला। संचालन इषिता ने किया। वैशाली, अमृता, रूखसार, दीक्षा, पूर्णिमा, काव्या, श्वेता, प्रियंका, नैनसी, आभा, खुश्बू, प्रतीक्षा, अमित, शिवम, पुष्पेंद्र आदि का सहयोग रहा।

जगदीश शरण सर्राफ सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज हनुमानगढ़ी में भी विजय दशमी पर्व मनाया गया। प्रधानाचार्य महेश सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर पुष्प अर्पित किए। आचार्य सुरेश चंद्र यादव ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जीवन पर प्रकाश डाला। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। जन कल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में आवास विकास में दुर्गा सप्तमी पर कार्यक्रम का आयोजन किया। दुर्गा पाठ के बाद फलहार का प्रसाद वितरण किया। कल्पना वार्ष्णेय, भावना गुप्ता, रेखा रस्तोगी, कान्ता अदलक्खा, मधु टंडन, आशा गोस्वामी, अंशू, आभा रानी, विजय लक्ष्मी, सीमा सिंह, निधि, अनामिका, दया वार्ष्णेय आदि थीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें