Sambhal News: रेलवे क्रॉसिंग पर शराबी युवक का हंगामा, डायल-112 के सिपाही से भिड़ा

हिन्दुस्तान, संभल
Follow us on Google News
share

Sambhal News: शनिवार को अनूपशहर रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर एक शराब के नशे में धुत युवक ने हंगामा किया। पुलिस की डायल-112 टीम ने युवक को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन वह उनके साथ अभद्रता करने लगा। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा, और थानाध्यक्ष ने मामले की जांच की बात कही।

Sambhal News: रेलवे क्रॉसिंग पर शराबी युवक का हंगामा, डायल-112 के सिपाही से भिड़ा

Sambhal News: बबराला। अनूपशहर रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार को शराब के नशे में धुत युवक ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस टीम ने युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि वह पुलिसकर्मियों से ही अभद्रता करने लगा। मामला बढ़ने पर युवक की डायल-112 में तैनात आरक्षी से भिड़ गया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेज दिया। रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर गिरा हुआ था। इसी दौरान रामलीला मैदान निवासी युवक वहां पहुंचा और नशे की हालत में हंगामा करने लगा। युवक के उत्पात से परेशान आसपास के लोगों ने डायल-112 को सूचना दी।

कुछ ही देर में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को शांत कराने की कोशिश की। आरोप है कि नशे में धुत युवक पुलिसकर्मियों से उलझ गया और डायल-112 में तैनात आरक्षी सुधीर कुमार से भिड़ गया। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह युवक को काबू में किया और हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। इसके बाद पुलिस ने युवक का चिकित्सकीय परीक्षण कराया। घटना के दौरान रेलवे क्रॉसिंग के आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। थानाध्यक्ष लवनीश चौधरी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsसंभलSambhal News: रेलवे क्रॉसिंग पर शराबी युवक का हंगामा, डायल-112 के सिपाही से भिड़ा