ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संभलक्या श्रीश्री रविशंकर ने ली मोदी से अनुमति : मौलाना अंसार रजा

क्या श्रीश्री रविशंकर ने ली मोदी से अनुमति : मौलाना अंसार रजा

ऐंचौड़ा कम्बोह में चल रहे कल्कि महोत्सव में पहुंचे मौलाना अंसार रजा ने श्रीराम जन्म भूमि अयोध्या विवाद पर कहा कि श्री श्री रविशंकर कोर्ट में पार्टी नहीं हैं। वह बताएं क्या उन्होंने प्रधानमंत्री...

क्या श्रीश्री रविशंकर ने ली मोदी से अनुमति : मौलाना अंसार रजा
हिन्दुस्तान टीम,संभलSun, 29 Oct 2017 10:16 PM
ऐप पर पढ़ें

ऐंचौड़ा कम्बोह में चल रहे कल्कि महोत्सव में पहुंचे मौलाना अंसार रजा ने श्रीराम जन्म भूमि अयोध्या विवाद पर कहा कि श्री श्री रविशंकर कोर्ट में पार्टी नहीं हैं। वह बताएं क्या उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वार्ता की अनुमति ले ली है क्योंकि उनकी इजाजत के बिना वे कोई काम नहीं करते। उन्होंने संभल में कल्कि मंदिर की हिमायत करते हुए कहा कि मंदिर संभल में नहीं तो क्या पाकिस्तान में बनेगा।

दिल्ली स्थित गरीब नवाज फाउंडेशन के मौलाना अंसार रजा ने कहा कि आचार्य प्रमोद कृष्णम से हमें लगाव है, मुहब्बत है। वे हिन्दू-मुस्लिम एकता की बात करते हैं। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने जो चिराग जलाना चाहते हैं, उसकी लौ दूर तक जाएगी। बोले-क्या इन्होंने किसी मंदिर का निर्माण रोका है। नहीं, तो फिर यहां कल्कि मंदिर क्यों नहीं बनने दिया जा रहा। कहा कि कल्कि महोत्सव से देश और दुनिया में हिन्दू-मुस्लिम एकता का संदेश दिया जा रहा है। हिन्दू-मुस्लिम यहां आते हैं और साधु-संतों तथा अतिथियों के विचार सुनते हैं। कहा कि कल्कि महोत्सव लोगों की आस्था से जुड़ा है। इसलिए हरेक साल लोग यहां महोत्सव में शिरकत करते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें