डीएम ने की एसआईआर कार्यों की समीक्षा, तेजी से काम पूरा करने के निर्देश

Dec 06, 2025 01:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share

Sambhal News - कलक्ट्रेट सभागार बहजोई में डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने अधिकारियों को कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। उत्कृष्ट कार्य के लिए खंड शिक्षा अधिकारी एमएल पटेल को सम्मानित किया गया।

डीएम ने की एसआईआर कार्यों की समीक्षा, तेजी से काम पूरा करने के निर्देश

कलक्ट्रेट सभागार बहजोई में डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के कार्य की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने बीएलओ, सुपरवाइजर्स, सह निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों समेत अन्य अधिकारियों को एसआईआर कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन विधानसभाओं में पुनरीक्षण कार्य धीमी गति से चल रहा है, वहां विशेष रूप से ध्यान देकर प्रगति तेज कराई जाए। डाटा मैपिंग और उच्चाधिकारियों को प्रेषित रिपोर्ट में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे, इसके लिए प्रत्येक बिंदु का पुनरावलोकन जरूर किया जाए। उन्होंने कहा कि एसआईआर कार्य दबाव से नहीं, बल्कि बीएलओ को सहयोग देकर पूरा कराया जाए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अपात्र मतदाताओं को सूची से हटाने और पात्र मतदाताओं का नाम शामिल करने में किसी भी प्रकार की चूक न होने की सख्त हिदायत दी। शिफ्टेड मतदाताओं की प्रविष्टि हटाने पर विशेष जोर दिया गया। सभी अधिकारियों को कार्य पूर्ण होने के बाद निर्धारित प्रारूप पर प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा, परियोजना निदेशक डीआरडीए ज्ञान सिंह, एसडीएम चंदौसी आशुतोष तिवारी, संभल रामानुज, गुन्नौर अवधेश कुमार समेत डिप्टी कलेक्टर निधि पटेल आदि अधिकारी मौजूद रहे। ---- उत्कृष्ट कार्य को बीईओ सम्मानित बहजोई। समीक्षा बैठक के दौरान एसआईआर में उत्कृष्ट कार्य के लिए जिलाधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी एमएल पटेल को शॉल, पुस्तक व 11 हजार की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।