आईजीआरएस शिकायतों का गुणवत्ता व समयबद्ध निस्तारण पर जोर

Jan 14, 2026 12:57 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share

Sambhal News - कलक्ट्रेट सभागार में डीएम डॉ. राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में आईजीआरएस की समीक्षा बैठक हुई। सभी विभागों को लंबित संदर्भों का समय पर निस्तारण करने और शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई।

आईजीआरएस शिकायतों का गुणवत्ता व समयबद्ध निस्तारण पर जोर

कलक्ट्रेट सभागार में डीएम डॉ. राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में आईजीआरएस की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग लंबित संदर्भों को समय से निस्तारित करें और शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें। बैठक में डिफाल्टर संदर्भ पर विशेष चर्चा की गई और निर्देश दिए गए कि कोई भी डिफाल्टर संदर्भ पोर्टल पर दिखाई न दे। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि आईजीआरएस शिकायतों को शासन की प्राथमिकता मानते हुए गंभीरता से निस्तारित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी आख्या को बिना टीम की समीक्षा के पोर्टल पर अपलोड न किया जाए।

अगर किसी अधिकारी ने बिना टीम दिखाए आख्या अपलोड की और वह असंतोषजनक पाई जाती है, तो उसके विरुद्ध विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की जाएगी। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रदीप वर्मा ने कहा कि विकासखंड स्तर पर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में असंतोष के कारणों की जांच की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायत की आख्या गुणवत्ता पूर्ण हो और किसी प्रकार की लापरवाही न हो। बैठक में आईजीआरएस और हेल्पलाइन संदर्भ में संतुष्ट एवं असंतुष्ट फीडबैक की जानकारी दी गई और जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विशेष रूप से बैठक में कुछ शिकायतकर्ताओं को बुलाया गया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। विद्युत विभाग से संबंधित शिकायतों में ग्राम पूसवाली (विकासखंड जुनावई) और ग्राम सेमला (विकासखंड गुन्नौर) के मामलों की जांच करने के लिए अधीक्षण अभियंता एवं अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया गया। जांच में दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की भी बात कही गई। इसके अतिरिक्त सामुदायिक शौचालय में लगे स्वयं सहायता समूह की शिकायत और चकबंदी से संबंधित शिकायतों का संज्ञान लिया गया और संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देशित किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।