फर्जी ट्रस्ट, सरकारी जमीन पर कब्जा और तालाब की भूमि पर बने मकानों पर चलेगा बुलडोजर

Mar 03, 2026 01:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share Share
Follow Us on

Sambhal News - रायसक्ती थाना क्षेत्र के खानपुर खुम्मार गांव में भुवनेश्वर तीर्थ को लेकर चल रहे विवाद और अवैध कब्जों की शिकायतों के बीच डीएम और एसपी ने निरीक्षण किया। डीएम ने मंदिर का ट्रस्ट गठित करने के निर्देश दिए और अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही।

फर्जी ट्रस्ट, सरकारी जमीन पर कब्जा और तालाब की भूमि पर बने मकानों पर चलेगा बुलडोजर

रायसक्ती थाना क्षेत्र के खानपुर खुम्मार गांव में बने भुवनेश्वर तीर्थ को लेकर चल रहे विवाद और अवैध कब्जों की शिकायतों के बीच डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से तीर्थ स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने मंदिर का विधिवत ट्रस्ट गठित करने के निर्देश दिए, ताकि तीर्थ की संपत्ति और आय का पारदर्शी प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके। तीर्थ से जुड़े मामले में पूर्व महंत उमाशंकर महाराज निवासी आजमगढ़ पर फर्जी ट्रस्ट बनाने, सरकारी अधिकारियों को धमकाने और ग्राम प्रधान से मिलीभगत कर जमीन पर कब्जा कराने के आरोप लगाए गए हैं। उनके खिलाफ पूर्व में एफआईआर दर्ज होने के साथ ही पाबंद की कार्रवाई भी की जा चुकी है।

निरीक्षण के दौरान यह मामला भी सामने आया कि करीब 24 बीघा सरकारी जमीन पर कब्जा कर उस पर खेती कराई जा रही है। नव-तैनात महंत योगी पुष्पेंद्र नाथ पर भी खेत की मेड़ तोड़कर पानी छोड़ने और भूमि पर अवैध खेती कर आय अर्जित करने के आरोप लगाए गए। डीएम ने सख्त रुख अपनाते हुए निर्देश दिया कि तीर्थ की भूमि से होने वाली आय को व्यक्तिगत उपयोग में न लाकर तीर्थ के विकास कार्यों में ही खर्च किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि तीर्थ की संपत्ति सार्वजनिक आस्था से जुड़ी है और उसका दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एफआईआर और पाबंदी के आदेश डीएम ने महंत पुष्पेंद्र के साथ गाली-गलौज करने तथा सरकारी भूमि पर कब्जा करने के आरोप में उस्मान, शाबिर और नवी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए। साथ ही ग्राम प्रधान समेत क्षेत्र के लगभग 40 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद करने के निर्देश दिए गए। ग्राम प्रधान के कार्यों की भी जांच के आदेश जारी किए गए हैं। तालाब की जमीन पर बने मकानों पर कार्रवाई रायसक्ती थाना क्षेत्र के खानपुर खुम्हार स्थित तीर्थ के पास तालाब की भूमि पर बने दो मकानों को अवैध मानते हुए प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। एसडीएम रामानुज और तहसीलदार धीरेंद्र कुमार ने मौके का निरीक्षण कर मकान स्वामियों को 15 मार्च तक भवन खाली करने के निर्देश दिए हैं। चेतावनी दी गई है कि तय तिथि तक खाली न करने पर बुलडोजर चलाया जाएगा। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। डीएम ने स्पष्ट कहा कि सरकारी और धार्मिक भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।