Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsDistrict Youth Shine in Football Three Players Selected for State Championship
संभल के खिलाड़ी राज्यस्तर पर दिखाएंगे दम

संभल के खिलाड़ी राज्यस्तर पर दिखाएंगे दम

संक्षेप:

Sambhal News - जिले के युवाओं ने खेल जगत में नाम रोशन किया है। जवाहरलाल मेमोरियल नगर पंचायत इंटर कॉलेज के मोहम्मद साहिल, कैफी अब्बास और हिंद इंटर कॉलेज के हैदर अली का चयन 69वीं राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए...

Sep 11, 2025 06:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share Share
Follow Us on

जिले के युवाओं ने एक बार फिर खेल जगत में जिले का नाम रोशन किया है। जवाहरलाल मेमोरियल नगर पंचायत इंटर कॉलेज सिरसी के मोहम्मद साहिल अंडर-19, कैफी अब्बास अंडर-17 और हिंद इंटर कॉलेज संभल के हैदर अली अंडर-19 का चयन 69वीं राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 12 से 17 सितंबर तक गाजीपुर में आयोजित की जाएगी, जहां ये तीनों खिलाड़ी संभल की ओर से अपना दमखम दिखाएंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार रस्तोगी ने गुरुवार को तीनों छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह सफलता पूरे जिले के लिए गर्व की बात है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।