
चंदौसी में वैश्य एकता समिति ने कराई जिला ज्ञान प्रतियोगिता, 121 छात्र-छात्राओं ने लिया भाग
Sambhal News - वैश्य एकता समिति के तत्वावधान में सोमवार को जिला ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 121 छात्रों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि लता वार्ष्णेय ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं छात्रों के उत्साह और ज्ञानवर्धन में सहायक होती हैं।
वैश्य एकता समिति के तत्वावधान में सोमवार को जिला ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 121 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को समिति की ओर से प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि लता वार्ष्णेय, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद चंदौसी, ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर लता वार्ष्णेय ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्र-छात्राओं के उत्साह और मनोबल को बढ़ाती हैं तथा उनके ज्ञानवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता वैश्य एकता समिति के अध्यक्ष लवित वार्ष्णेय ने की।
कार्यक्रम में समिति के संरक्षक सौम्य अग्रवाल, भुवनेश चौधरी, सुभाष भोलेनाथ, क्षितिज गुप्ता तथा विशेष सहयोगी अमित वार्ष्णेय, संजीव अग्रवाल, विकास बूंन सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर महामंत्री आकाश वार्ष्णेय, विधिक सलाहकार एडवोकेट प्रवीण गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक विपिन बालाजी, डॉ. दिशांत गुप्ता, मयंक वार्ष्णेय, सुमित वार्ष्णेय, अभिषेक गुप्ता, प्रथम वार्ष्णेय, कुश वार्ष्णेय, प्रियांश वार्ष्णेय और प्रदीप वार्ष्णेय भी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




