
जिला जज ने किया प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना
Sambhal News - जिला जज डा. विदुषी सिंह ने शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए प्रचार वाहनों को रवाना किया। 13 दिसंबर को होने वाली लोक अदालत के लिए यह अभियान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को लोक अदालत के लाभों से अवगत कराने का उद्देश्य रखता है। उन्होंने आमजन से इस व्यवस्था का लाभ उठाने की अपील की।
राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए जिला जज डा. विदुषी सिंह ने प्रचार वाहनों को शनिवार सुबह हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सभी न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक स्तर पर प्रचार के प्रसार लिए जिला न्यायालय परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद न्यायाधीश डॉ. विदुषी सिंह द्वारा प्रचार-प्रसार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 दिसंबर को किया जा रहा है। जिसके सफल संचालन एवं अधिकतम जनसहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह प्रचार वाहन जनपद के विभिन्न क्षेत्रों, ग्राम पंचायतों, न्यायिक परिसरों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जाकर लोगों को लोक अदालत के लाभों से अवगत कराएंगे।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में वादों का त्वरित, सुलभ एवं सौहार्दपूर्ण निस्तारण संभव है तथा इसमें पक्षकारों को निःशुल्क सुविधा, समय की बचत तथा स्थायी समाधान प्राप्त होता है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपने विवादों के निस्तारण हेतु लोक अदालत की इस प्रभावी व्यवस्था का लाभ उठाएं। इस दौरान अपर सत्र न्यायाधीश चंदौसी, आरती फौजदार, अपर सत्र न्यायाधीश रागिनी, नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत/अपर सत्र न्यायाधीश अवधेश कुमार सिंह, प्रभारी सचिव पराग यादव आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




