Sambhal News: वन बार वन वोट नियम लागू करने का निर्णय
Sambhal News: जिला बार एसोसिएशन की बैठक में अधिवक्ताओं के मतदान अधिकार और चुनावी प्रक्रिया पर चर्चा हुई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वन बार वन वोट के दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा। मतदाता सूची तैयार की जाएगी और चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए एल्डर कमेटी का गठन किया गया।

Sambhal News: जिला बार एसोसिएशन परिसर के सभागार में बुधवार को दोपहर बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिवक्ताओं के मतदान अधिकार और आगामी चुनावी प्रक्रिया को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा जारी वन बार वन वोट संबंधी गाइडलाइंस का पूर्ण रूप से पालन किया जाएगा। इसके साथ ही जल्द से जल्द मतदाता सूची तैयार कर बार एसोसिएशन को उपलब्ध कराने तथा इसके बाद चुनावी प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ चुनाव प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए एल्डर कमेटी का गठन किया गया है।
कमेटी में चेयरमैन अनिल गुप्ता को बनाया गया है। इसके साथ शकील वारसी, सगीर सैफी, राजबहादुर, लोकेन्द्र शर्मा को सदस्य बनाया गया। शामिल हैं। इसके साथ चुनाव प्रक्रिया में सहयोग के लिए बार एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, सचिव तीरथ राज यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह तथा बार के वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष चन्द्र शर्मा पुजारी और सचिन कुमार सहयोग करेंगे।

