फांसी के फंदे पर झूलने से हुई थी युवक की मौत

Mar 11, 2026 01:28 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share

Sambhal News - जुनावई थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव में एक पक्ष द्वारा प्लाट की दीवारों की मरम्मत के दौरान विवाद हुआ। विवाद के चलते अशोक कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पोस्टमार्टम में मौत का कारण फंदे पर झूलना बताया गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार विवादित प्लाट पर करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने रोका।

फांसी के फंदे पर झूलने से हुई थी युवक की मौत

जुनावई थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव में सोमवार को एक पक्ष के द्वारा प्लाट में टूटी हुई दीवारों को सही कराने का काम कर रहा था। तभी गांव के ही दूसरे पक्ष के द्वारा विरोध करते हुए काम रोकने को कहा। तभी दोनों तरफ से विवाद बढ़ने पर अशोक कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम की मांग की थी। पुलिस ने शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मंगलवार को पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आई तो उसमें युवक की मौत की पुष्टि फंदे पर झूलने से हुई। उसके बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार विवादित प्लाट में करना चाह रहे थे।

तभी सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को समझाया और दूसरे स्थान पर अंतिम संस्कार करने की बात कही। उसके बाद में परिजनों ने महावा नदी के किनारे शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ आलोक कुमार सिद्धू ने बताया कि पैनल के साथ मृतक के शव का चिकित्सकों के द्वारा पोस्टमार्टम किया गया था। जहां मेडिकल रिपोर्ट में युवक की मौत फांसी के फंदे पर लटकने से होने की पुष्टि हुई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।