फोटो :: जमीनी हिस्सा बटवारे को लेकर हुआ विवाद, एक का चालान
Sambhal News - कोतवाली क्षेत्र के गांव मई में खेत के बंटवारे को लेकर विवाद के चलते एक युवती को उसके तहेरे भाइयों ने लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने एक आरोपी को शांतिभंग के आरोप में चालान किया है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव मई में खेत के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में एक युवती के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती के तहेरे भाइयों ने गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी का शांतिभंग की धारा में चालान किया है। बताया गया कि रविवार देर रात सलौनी पुत्री स्वर्गीय नरेश के तहेरे भाई खेत के हिस्से के बंटवारे को लेकर विवाद कर रहे थे। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोप है कि आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर युवती को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और किसी तरह युवती को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। घायल अवस्था में सलौनी कोतवाली पहुंची, जहां पुलिस ने उसे मेडिकल परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया। मेडिकल के बाद पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पीड़िता के जीजा दीपक ने बताया कि सलौनी के पिता की करीब पांच वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। परिवार में सात भाई-बहन हैं, जिनमें तीन बहनों की शादी हो चुकी है। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार तोमर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर तिरकपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में आरोपी का शांतिभंग की आशंका में धारा 151 के तहत चालान किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


