गुरुद्वारे पर कब्जे के प्रयास का आरोप, डीएम से जांच की मांग

Newswrap हिन्दुस्तान, संभल
Follow us on Google News
share

नगर के रेलवे रोड स्थित गुरुद्वारा बाबा साहिब सेवा समिति में विवाद उत्पन्न हुआ है। सरदार गुरमीत सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि गैर-सिख लोगों ने फर्जी ट्रस्ट बनाकर संपत्ति पर कब्जा करने की कोशिश की है। यह ट्रस्ट 15 जून 2023 को पंजीकृत किया गया, जिसमें केवल दो सदस्य ही सिख समुदाय से हैं।

गुरुद्वारे पर कब्जे के प्रयास का आरोप, डीएम से जांच की मांग

नगर के रेलवे रोड स्थित गुरुद्वारा बाबा साहिब सेवा समिति को लेकर विवाद सामने आया है। सरदार गुरमीत सिंह ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि कुछ गैर-सिख लोगों ने फर्जी ट्रस्ट बनाकर गुरुद्वारे की संपत्ति पर कब्जा करने की साजिश रची है। शिकायत में बताया गया कि 15 जून 2023 को उपनिबंधक चन्दौसी कार्यालय में एक ट्रस्ट का पंजीकरण कराया गया, जिसमें 15 सदस्य और दो गवाह दर्शाए गए हैं। आरोप है कि इनमें केवल दो सदस्य ही सिख समुदाय से जुड़े हैं, जबकि अन्य का सिख धर्म और परंपराओं से कोई संबंध नहीं है। सरदार गुरमीत सिंह के मुताबिक गुरुद्वारा वर्ष 1957 में उनके पूर्वजों द्वारा बनवाया गया था।

एक युवक पर खुद को प्रबंधक बताकर फर्जी रसीदें और लेटर पैड छपवाने का भी आरोप लगाया गया है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।