उधार न देने पर दिव्यांग दुकानदार से मारपीट, आरोपियों के खिलाफ शिकायत

Newswrap हिन्दुस्तान, संभल
share

Sambhal News - थाना बहजोई के गांव पंवासा में एक दिव्यांग दुकानदार के साथ उधार न देने पर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपी दिग्विजय यादव और उसके तीन साथियों ने दुकानदार आकाश के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

उधार न देने पर दिव्यांग दुकानदार से मारपीट, आरोपियों के खिलाफ शिकायत

थाना बहजोई क्षेत्र के गांव पंवासा में उधार न देने पर एक दिव्यांग दुकानदार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी आकाश पुत्र पवित्र पाल अपनी किराना दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। बुधवार की शाम अजीमाबाद निवासी दिग्विजय यादव अपने तीन साथियों के साथ दुकान पर पहुंचा और सामान उधार मांगने लगा। दुकानदार द्वारा उधार देने से मना करने पर आरोपी भड़क गया और अपने साथियों के साथ मिलकर आकाश के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल 112 नंबर पर सूचना दी, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे। घटना से आहत पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।