चन्दौसी क्षेत्रवासियों को अब मां वैष्णो देवी जाने के लिए मिलेगी सीधी ट्रेन

Feb 13, 2026 01:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share

Sambhal News - चचन्दौसी, संवाददाता। अभी तक चंदौसी क्षेत्र के लोगों को मां वैष्णो देवी जाने के लिए कोई सीधी ट्रेन चंदौसी से नहीं थी । अब पूर्वोत्तर रेलवे इज्जत नगर च

चन्दौसी क्षेत्रवासियों को अब मां वैष्णो देवी जाने के लिए मिलेगी सीधी ट्रेन

चन्दौसी, संवाददाता। अभी तक चंदौसी क्षेत्र के लोगों को मां वैष्णो देवी जाने के लिए कोई सीधी ट्रेन चंदौसी से नहीं थी । अब पूर्वोत्तर रेलवे इज्जत नगर चंदौसी होकर सीधी ट्रेन चलाएगा। इसके लिए लगभग तैयार सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। अभी तक चंदौसी क्षेत्र के लोग मां वैष्णो देवी जाने के लिए मुरादाबाद से ट्रेन पकड़ते थे। अब क्षेत्रवासी चंदौसी रेलवे स्टेशन से ही मां वैष्णो देवी जाने के लिए ट्रेन में सफर सकेंगे। क्योंकि पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर रेल मंडल यात्रियों की सुविधा के लिए वैष्णो देवी को एक नई ट्रेन चलाने की तैयारी में लगा है।

है। रूट सर्वे का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है। इसकी स्वीकृति भी हो चुकी है। माह अप्रैल से वैष्णो देवी के लिए इस ट्रेन का संचालन हो सकता है। बरेली जंक्शन होकर जम्मू के लिए कई ट्रेनें गुजरती है, लेकिन इज्जतनगर रेल मंडल से माता वैष्णो देवी को कोई सीधे ट्रेन नही है। इसलिए ऑपरेटिंग विभाग ने इज्जतनगर-माता वैष्णो देवी ट्रेन चलाने की तैयार की है। इसके लिए तीन माह से तैयारियां चल रही हैं। मुख्यालय से स्वीकृति मिल गई और रूट सर्वे भी किया जा चुका है। यह ट्रेन इज्जतनगर, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन से रामगंगा, आंवला, चंदौसी होकर निकाली जाएगी। हालांकि बोर्ड से भी स्वीकृत का इंतजार है । स्टेशन अधीक्षक राजू कुमार ने बताया कि आधिकारिक तौर पर अभी कोई सूचना नहीं मिली है। हो सकता है।इज्जतनगर रेल मंडल द्वारा इस तरह की ट्रेन चलाता प्रस्तावित हो।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।