
धनतेरस पर चंदौसी में हुआ 10 करोड़ से अधिक का कारोबार
Sambhal News - धनतेरस पर ऑटोमोबाइल और सराफा बाजार में जोरदार खरीदारी हुई। शहर में करीब 150 बाइक और कई सोने-चांदी के आभूषणों की बिक्री हुई। कारोबार का अनुमान 10 करोड़ रुपये से अधिक रहा। चंदौसी में सराफा और बर्तन...
धनतेरस पर ऑटोमोबाइल और सराफा बाजार में जमकर धन की वर्षा हुई। बर्तनों व सराफा की दुकानों पर भारी भीड़ रही। लोगों ने सोने-चांदी के सिक्के, बर्तन व दीपावली के उपहार की जमकर खरीदारी की। धनतेरस पर अनुमान के अनुसार करीव 10 करोड से अधिक का कारोबार हुआ। शनिवार शहर में करीब एक 150 बाइक की बिक्री हुई है। स्कूटी की भी जमकर खरीदारी की गई। सराफा कारोबार की बात करें तो चंदौसी में दोपहर बाद से देर रात तक लोगों ने अपनी जरूरत के मुताबिक सोने और चांदी के आभूषण की खरीदारी की। चांदी के सिक्के और मूतियां भी खरीदी गई हैं।

बर्तन और कपड़ा बाजार भी देर रात तक गुलजार दिखाई दिया। चंदौसी सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल ने बताया कि सराफा कारोबार पिछले वर्ष के मुकाबले अच्छा रहा है। सोने चांदी की कीमतों पर तेजी के बाद भी खरीदारी के लिए लोगों में खासा उत्साह देखा गया। अनुमान है कि चंदौसी में 5- 6 करोड़ रुपये के बीच कारोबार हुआ है। नगर में करीब 5 से 6 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है। बर्तन व्यापारी प्रदीप कुमार ने बताया कि धनतेरस पर बर्तन बाजार में काफी रौनक रही है। शहर में बर्तन की छोटी-बड़ी करीब 15 दुकानें हैं। सभी का कारोबार अच्छा हुआ है। बर्तन बाजार में करीब 50 लख रुपए का कारोबार होने का अनुमान लगाया जा रहा है क्या बोले व्यापारी - इलेक्ट्राॅनिक उपकरणों पर ऑनलाइन बाजार हाबी रहा है। इसके बावजूद करीब 75 लाख रुपये से ज्यादा का कारोबार शहर भर में होने का अनुमान है। इसमें मोबाइल शॉप भी शामिल हैं। अशोक कंसल, शिवहर इलेक्ट्राॅनिक चंदौसी इस बार हमारे यहाँ से करीव 70 बाइकें बिकी हैं। इस बार कारोबार अच्छा हुआ है। शहर में करीब 150 से अधिक बाइक बिकने का अनुमान है। इसके अलावा 20 - से 25 ट्रैक्टरों की शहर में बिक्री हुई है । जो कि करीब 2 करोड़ के बिके हैं -गिरीश कुमार गुप्ता, संचालक हीरो बाइक व ट्रैक्टर एजेंसी चंदौसी

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




