Sambhal News: डेढ़ लाख रुपये की चरस के साथ दो गिरफ्तार
Sambhal News: धनारी थाना पुलिस ने शुक्रवार को पकड़े दो आरोपी, गांव के लोगों से खरीदकर बेचने का करते थे धंधा

Sambhal News: धनारी थाना पुलिस ने चरस की तस्करी करने के आरोपी दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत की एक किलो सौ ग्राम चरस बरामद की है। इसके अलावा घटना में इस्तेमाल बाइक और नकदी भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर कोर्ट में पेश किया। थाना पुलिस ने शुक्रवार को भिरावटी-बगढ़ेर मार्ग पर धनारी पट्टी चौराहा से सुनील व नरेश निवासी बगढ़ेर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से डेढ़ लाख रुपये कीमत की करीब एक किलो सौ ग्राम चरस बरामद की। तलाशी लेने पर 3560 रुपये और बाइक भी बरामद की।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह गांव के लोगों से कम कीमत पर चरस खरीदते थे और इकट्ठा कर आसपास के क्षेत्र और कस्बों में बेचते थे। थाना प्रभारी नरेश पाल सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया।

