
घर में पधारो गजानन जी मेरे घर में पधारो...
Sambhal News - स्वामी भूमानन्द सेवा ट्रस्ट द्वारा श्री देवी-गंगा मंदिर में संगीतमय सुन्दरकाण्ड जी का पाठ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद लिया। अनिल शर्मा ने पूजा अर्चना की, जबकि केजी...
स्वामी भूमानन्द सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में श्री देवी-गंगा मंदिर परिसर में संगीतमय सुन्दरकाण्ड जी के पाठ का आयोजन किया। जिसमें भजन सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। कार्यक्रम का शुभारंभ अनिल शर्मा ने सभी देवी देवताओं की विद्युत पूजा अर्चना कराकर किया। केजी शर्मा व अनुज शर्मा ने गणेश वन्दना, सरस्वती वन्दना, हनुमान चालीसा व बजरंगबाग का मनोहारी वाचन किया। दीनदयाल शर्मा व अजय सक्सैना ने सुंदर कांड की चौपाईयों का विस्तारपूर्वक वर्णन किया। भजनों की क्रम में गोपाल शर्मा ने घर में पधारो गजानन जी मेरे घर में पधारो, केजी शर्मा ने राधिका गोरी से ब्रज की छोरी से, मईया करा दे मैरो ब्याह, विशाल शर्मा ने मैंने सुन्दरकाण्ड कराया है, मेरा हनुमान यहां आया है आदि भजन सुनाकर को मन्त्रमुग्ध कर दिया।

इस दौरान रजनी चौधरी, राहुल चौधरी, प्रतिज्ञा चौधरी, जेएन मिश्रा,शिवशंकर शर्मा, मनोज शर्मा, विजय गोपाल, राजीव शर्मा, रमेश ग्रेवाल आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




