भक्तों ने विधि-विधान से की मां शैलपुत्री पूजा-अर्चना
Sambhal News - शारदीय नवरात्रि के पहले दिन भक्तों ने चामुंडा देवी और परमानन्दपुर देवी मंदिरों में पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने मां शैलपुत्री के स्वरूप की महिमा का गुणगान किया और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों...

शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन सोमवार को क्षेत्र के मंदिरों में भक्तिभाव का माहौल नजर आया। कस्बे के चामुंडा देवी और परमानन्दपुर देवी मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे और प्रथम देवी मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के महंत ने उपस्थित श्रद्धालुओं को मां शैलपुत्री के स्वरूप और महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। चामुंडा मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ मढ़न। असमोली थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों-भैंसोड़ा, गुमसानी, सेवापुर, सैदपुर जसकौली और मढ़न में नवरात्रि के प्रथम दिन सोमवार को मंदिरों में भक्तिभाव का माहौल रहा। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु चामुंडा मंदिरों में पहुंचे और मां की पूजा-अर्चना कर अपनी मनौतियां मांगी।
मंदिर परिसर में महिलाओं ने माता के छंद गाकर देवी का गुणगान किया। जय माता दी के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। पूरे दिन मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही और भक्तिमय माहौल बना रहा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




