दक्ष प्रजापति महिला समाज की ओर से नववर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित हुए कार्यक्रम में भजनों की प्रस्तुति दी गई। भजनों से माहौल भक्तिमय बन गया। समाज की महिलाओं ने ईश्वर से प्रार्थना की कि नया साल सभी के लिए खुशहाली भरा हो।
बहजोई मार्ग पर स्थित सिद्धपीठ श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर पर नववर्ष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समिति की अध्यक्ष सीमा आर्या, मीनाक्षी प्रजापति, आशा, बबली ने दीप जलाकर किया। समिति की अध्यक्ष सीमा आर्या ने नववर्ष पर महिलाओं को बधाई दी। ईश्वर से नया साल सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि देने वाला रहने की प्रार्थना की। विमलेश और कंचन प्रजापति ने भजनों की प्रस्तुति दी। भजन और कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा। महिलाओं ने गेम खेलते हुए नववर्ष की खुशियों को साझा किया। सारिका और कुसुम प्रजापति ने महिलाओं को कोरोना से बचाव को लेकर जानकारी दी। कहा गया कि संस्था की ओर से बेटियों को आत्मरक्षा के लिए जानकारी दी जाएगी। इस दौरान रेनू, रानी, आदेश, प्रेमा, संतोष, मंजू, बबीता, गायत्री आर्या, मीनाषा, कृष्णा, शशि, सुमन आदि रहीं।