ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संभलसंभल में भक्तों ने उत्साह से की चन्द्रघंटा की आराधना

संभल में भक्तों ने उत्साह से की चन्द्रघंटा की आराधना

संभल जिले में शुक्रवार को मां दुर्गा के भक्तों ने चन्द्रघंटा की पूजा अर्चना उत्साह के साथ की। भक्तों ने घरों पर ही विधि विधान से पूजा अर्चना करके मां दुर्गा से मनौती...

संभल में भक्तों ने उत्साह से की चन्द्रघंटा की आराधना
हिन्दुस्तान टीम,संभलFri, 27 Mar 2020 10:45 PM
ऐप पर पढ़ें

संभल जिले में शुक्रवार को मां दुर्गा के भक्तों ने चन्द्रघंटा की पूजा अर्चना उत्साह के साथ की। भक्तों ने घरों पर ही विधि विधान से पूजा अर्चना करके मां दुर्गा से मनौती मांगी। जबकि मंदिरों पर केवल पुजारी ही पूजा और आरती करते नजर आए।

चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन भक्तों ने घरों में सजे मां दुर्गा के दरबार में विधि विधान से पूजा अर्चना की। मां को तिलक लगाने के बाद मंत्रोच्चार के साथ हवन में आहुतियां दीं और मनौती मांगी। शहर के अलावा असमोली, सौंधन, पंवासा, बहजोई, बबराला गुन्नौर, रजपुरा और गवां क्षेत्र में भक्तों ने घरों पर ही आराधना की। फिर अपने-अपने घरों में रहकर भजनों से माता रानी का गुणगान भी किया। मुहल्ला हल्लू सराय में स्थित चामुंडा देवी मंदिर में पुजारी ने ही मां दुर्गा के स्वरूपों की पूजा अर्चना करके आरती की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें