
देवरखेड़ा में सार्वजनिक शौचालय जर्जर, ग्रामीण को हो रही परेशान
संक्षेप: Sambhal News - गांव देवरखेड़ा का सार्वजनिक शौचालय जर्जर हालत में है और लंबे समय से ताला लटका हुआ है। लाखों रुपये खर्च करने के बावजूद ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। सफाई कर्मियों की कमी से गांव में कूड़े के ढेर लगे हैं, जिससे स्वच्छता मिशन प्रभावित हो रहा है। महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी हो रही है।
गांव देवरखेड़ा का सार्वजनिक शौचालय जर्जर हालत में है। इस पर काफी समय से ताला लटका हुआ है। ऐसे में लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी ग्रामवासियों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्राम प्रधान व सचिव इस ओर से लापरवाह बने हुए हैं। नगर ग्राम पंचायत देवरा खेड़ा में बना सार्वजनिक शौचालय काफी समय से जर्जर हालत में है। जबकि लाखों रुपए की लागत से इसका निर्माण कराया गया था। जर्जर होने के साथ-साथ अब इस पर ताला लटका हुआ है। हालांकि सातवें शौचालय में टंकी पानी आदि की सुविधा थी। इसमें वह ग्रामीण शौच के लिए जाया करते थे।

जिनके घरों में जगह न होने के कारण शौचालय नहीं बन सका। सरकार की मंशा है कि जिन घरों में शौचालय के लिए जगह नहीं है उनके लिए सार्वजनिक शौचालय बनाए जाएं। सार्वजनिक शौचालय रखरखाव के अभाव में जर्जर हालत में पहुंच गया है । इसके कारण ग्रामीणों को खासी परेशानी हो रही है। इसमें शौच के लिए जाने वाले ग्रामीण अब खुले में शौच के लिए जा रहे हैं। सबसे अधिक दिक्कत उन महिलाओं को हो रही है जिनके घर में शौचालय नहीं है। वह इसी शौचालय में शौच के लिए जाती थी। अधिकारियों की लापरवाही से स्वच्छता मिशन को भी पलीता लग रहा है। शिकायत के बाद भी आज तक किसी अधिकारी ने इस सार्वजनिक शौचालय की सुध नहीं ली है। गांव में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर चन्दौसी। गांव देवरखेड़ा में काफी समय से किसी भी सफाई कर्मी की तैनाती नहीं है। इसलिए जबकि गांव के अलावा अशोकनगर भी इसी का मोहल्ला है । जिसकी आबादी गांव से काफी अधिक है। गांव में सफाई कर्मी की तैनाती न होने से जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहते हैं । नालियों की सफाई न होने से गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है। ग्राम प्रधान निजी सफाई कर्मियों से कभी कभार सफाई गांव में सफाई करा देते है। ग्राम प्रधान विद्या राम का कहना है कि कई बार अधिकारियों को इस बारे में अवगत कराया जा चुका है, लेकिन आज तक सफाई कर्मी की तैनाती नहीं की गई है ।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




