Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsDense Fog Relieves After Six Days but Cold Wave Persists in District
छह दिन बाद कोहरे से राहत, लेकिन गलन और सर्द हवा ने बढ़ाई मुश्किल

छह दिन बाद कोहरे से राहत, लेकिन गलन और सर्द हवा ने बढ़ाई मुश्किल

संक्षेप:

Sambhal News - संभल में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री, AQI 198 पर पहुंचा, अलाव के सहारे जनजीवन जिले में लगातार छह दिनों तक छाए घने कोहरे के बाद शनिवार को आमजन को कुछ राहत

Dec 20, 2025 01:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share Share
Follow Us on

जिले में लगातार छह दिनों तक छाए घने कोहरे के बाद शनिवार को आमजन को कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन कड़ाके की ठंड, गलन और सर्द हवाओं ने लोगों की परेशानी कम नहीं होने दी। जिले का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि वायु गुणवत्ता सूचकांक 198 रहा, जो स्वास्थ्य के लिहाज से अब भी चिंताजनक स्थिति को दर्शाता है। पिछले तीन दिनों से AQI लगातार 200 के आसपास बना हुआ है। शीतलहर से बचने के लिए लोग जगह-जगह अलाव का सहारा लेते नजर आए। शनिवार को संभल, बहजोई, चंदौसी, बबराला, सिरसी, गंवा और गुन्नौर जैसे शहरी क्षेत्रों में पिछले एक सप्ताह से छाए घने कोहरे से काफी हद तक राहत मिली।

हालांकि, हाईवे और ग्रामीण इलाकों में अब भी कोहरा छाया रहा। शहरी क्षेत्रों में दृश्यता करीब 50 मीटर दर्ज की गई, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में यह घटकर 25 मीटर तक रह गई। आसमान में बादल छाए रहने से धूप कमजोर रही, हालांकि दिन में तापमान 18 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान जताया गया है। सुबह 8 बजे संभल का तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। चंदौसी, बहजोई, नरौली, सिरसी, गंवा और असमोली में तापमा न 12 डिग्री रहा, जबकि बबराला, गुन्नौर, जुनावई, रजपुरा, पंवासा और बनियाखेड़ा में तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड के चलते सुबह-सुबह लोग अलाव के आसपास सिमटे नजर आए।नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. मणिभूषण तिवारी ने बताया कि अत्यधिक ठंड को देखते हुए नगर क्षेत्र में जगह-जगह अलाव की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि यदि किसी क्षेत्र से अतिरिक्त अलाव की मांग आती है, तो वहां भी तुरंत व्यवस्था कराई जाएगी। पालिका प्रशासन ठंड से बचाव के लिए पूरी तरह सतर्क और तैयार है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;