संभल में घने कोहरे से दो सड़क हादसे, चार लोग घायल

Jan 16, 2026 01:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share Share
Follow Us on

Sambhal News - चंदौसी में शुक्रवार सुबह घने कोहरे के कारण आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर दो सड़क हादसे हुए। पहले हादसे में पिकअप और आयशर कैंटर की टक्कर में तीन लोग घायल हुए, जबकि दूसरे में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक पिकअप का कंडक्टर चोटिल हुआ। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

संभल में घने कोहरे से दो सड़क हादसे, चार लोग घायल

चंदौसी। शुक्रवार सुबह घने कोहरे के कारण आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर आधे घंटे के भीतर दो अलग-अलग सड़क हादसे हो गए। इन घटनाओं में एक पिकअप और आयशर कैंटर की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए, जबकि दूसरी घटना में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक पिकअप का कंडक्टर चोटिल हो गया। पहला हादसा चंदौसी तहसील के बनियाठेर थाना क्षेत्र में मानकपुर बनियाखेड़ा चौराहे के पास हुआ। पंजाब से फूलगोभी लेकर चंदौसी मंडी समिति जा रही महिंद्रा पिकअप और मुरादाबाद की ओर जा रहे आयशर कैंटर के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर में पिकअप चालक नेकपाल पुत्र शिशुपाल, निवासी विजवा नगला (गुन्नौर), तथा अजय पाल पुत्र राजेंद्र, निवासी धनारी, घायल हो गए।

चालक नेकपाल स्टीयरिंग में फंस गया था, जिसे करीब 25 मिनट की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदौसी में भर्ती कराया गया। दूसरा हादसा गांव भुलावई के पास हुआ, जहां बहजोई से मुरादाबाद जा रही एक महिंद्रा पिकअप को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस घटना में चालक अतुल पुत्र कल्लू, निवासी कुम्हार गली (बहजोई), घायल हो गया। थाना प्रभारी मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि सभी घायलों को सरकारी अस्पताल भेजा गया है। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटा दिया गया है और यातायात सुचारू है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।