
घने कोहरे व सर्द हवाओं से ठिठुरे लोग, धूप से राहत
Sambhal News - - सुबह में शाम में ठंड व दोपहर में धूप से मिली राहत - घने कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार, चालकों को हुई परेशानी संभल, संवाददाता। संभल में बीते कुछ दि
संभल में बीते कुछ दिनों से घना कोहरा और सर्द हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सुबह में में घना कोहरा छाने से दृश्यता बेहद कम हो गई। वाहन चालक सुबह में लाइट जलाकर रेंगते दिखाई दिए। ऐसे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं ठंड से ग्रामीण इलाकों में लोग ठिठुरते दिखाई दिए। सोमवार को अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री रिकार्ड किया गया। सोमवार की सुबह में घने कोहरे के सबसे अधिक परेशानी वाहन चालकों को झेलनी पड़ी। सुबह के समय सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। चालक लाइट और फॉग लैंप जलाकर बेहद सावधानी से वाहन चलाते दिखे।
कई स्थानों पर दृश्यता कुछ मीटर तक सिमट जाने से हादसों की आशंका बनी रही। हाईवे से लेकर ग्रामीण सड़कों तक वाहनों की गति बेहद धीमी रही। कोहरे के साथ चल रही सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। सुबह और शाम के समय कंपकंपाने वाली ठंड ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया। मौमस खराब होने की वजह से बाजार भी देर से खुला। सुबह-सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को भी ठंड और कोहरे का सामना करना पड़ा। कोहरे में लिपटी सड़कों पर बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। हालाकि 11 बजे के करीब धूप निकल आई। जिससे लोगों को सर्दी से राहत मिली। शाम तक धूप निकलने पर मौसम सही हो गया। शाम को फिर से ठंड बढ़ गई। ऐसे में लोगों ने घरों का रुख कर लिया। ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव सेंकते नजर आए। गांवों के चौराहों, बस स्टैंड और बाजारों में सुबह से ही अलाव जलते दिखाई दिए। बुजुर्ग, मजदूर और राहगीर आग के सहारे ठंड से राहत पाने की कोशिश करते रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




