ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संभलकलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन पर पाबंदी, बड़ा मैदान चिह्नित

कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन पर पाबंदी, बड़ा मैदान चिह्नित

बहजोई में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बैनर तले कलेक्ट्रेट के बाहर मुरादाबाद-आगरा हाईवे जाम कर धरना प्रदर्शन किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने अहम...

कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन पर पाबंदी, बड़ा मैदान चिह्नित
हिन्दुस्तान टीम,संभलFri, 23 Jul 2021 11:20 PM
ऐप पर पढ़ें

बहजोई में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बैनर तले कलेक्ट्रेट के बाहर मुरादाबाद-आगरा हाईवे जाम कर धरना प्रदर्शन किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने अहम फैसला लिया है। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन पर पाबंदी लगाई है। जबकि धरना प्रदर्शन आंदोलन के लिए बड़ा मैदान चिह्नित किया है।

बहजोई में विभिन्न संगठन और राजनीतिक दलों की ओर से कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया जाता रहा है। कलेक्ट्रेट परिसर में भी लोग आ जाते हैं। गुरुवार को तो भाकियू टिकैत के बैनर तले किसानों ने कलेक्ट्रेट के बाहर धरना प्रदर्शन करते हुए मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे चार घंटे तक जाम किया। अब जिलाधिकारी संजीव रंजन ने आये दिन होने वाले विरोध प्रदर्शन और आंदोलन को लेकर अहम फैसला लिया है। जिलाधिकारी ने आदेश जारी किया है कि अब किसी भी तरह का आंदोलन या धरना प्रदर्शन कलेक्ट्रेट परिसर में नहीं किया जाएगा। क्योंकि कलेक्ट्रेट परिसर में आंदोलन के चलते नेशनल हाईवे पर जाम लगने से वाहनों के आवागमन में भी दिक्कत होती है। जिलाधिकारी ने कहा है कि अब धरना प्रदर्शन, अनशन या आंदोलन बहजोई के बड़ा मैदान में भी किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें