ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संभलविरोध प्रदर्शन कर डीएम हाथरस को बर्खास्त करने की मांग फोटो.....

विरोध प्रदर्शन कर डीएम हाथरस को बर्खास्त करने की मांग फोटो.....

.शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने आलम सराय वाल्मीकि बस्ती में समाज के लोगों से की...

विरोध प्रदर्शन कर डीएम हाथरस को बर्खास्त करने की मांग फोटो.....
हिन्दुस्तान टीम,संभलSun, 04 Oct 2020 06:40 PM
ऐप पर पढ़ें

.शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने आलम सराय वाल्मीकि बस्ती में समाज के लोगों से की मुलाकात

.विरोध प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा

.जिलाधिकारी हाथरस को बर्खास्त करने की उठाई मांग

संभल। हिन्दुस्तान संवाद

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेसियों ने वाल्मीकि बस्ती में लोगों साथ हाथरस पीड़िता के परिवार के साथ असंवैधानिक व अलोकतांत्रिक व्यवहार के विरोध में प्रदर्शन किया। सरकार विरोधी नारे लगाकर जिलाधिकारी हाथरस को बर्खास्त किए जाने की मांग की। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।

हाथरस की घटना को लेकर कांग्रेसियों में आक्रोश बरकरार है। अब पीड़ित परिवार के साथ हुए व्यवहार को लेकर कांग्रेसियों ने आवाज बुलंद की है। रविवार को शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तौकीर अहमद के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता वाल्मीकि बस्ती आलम सराय पहुंचे। कांग्रेसियों ने वाल्मीकि समाज के लोगों के साथ हाथरस घटना के पीड़ित परिवार के साथ हुए व्यवहार को लेकर आक्रोश जाहिर किया। कांग्रेसियों और वाल्मीकि समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन हाथरस जिलाधिकारी को बर्खास्त करने की मांग की। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार करम सिंह चौहान को सौंपा। कहा कि पीड़िता का शव परिवार को न सौंपकर रात में पेट्रोलियम पदार्थ डालकर जला दिया गया। इस घटना ने न केवल परिवार के लोगों को ठेस पहुंचाई बल्कि यह हिन्दू धर्म के रीति रिवाजों व मान्यताओं के विरुद्ध कार्य है। पीड़ित परिवार को कई दिनों तक नजरबंद जैसी स्थिति में रखा। पीड़ित परिवार को डराने व धमकाने का कार्य भी किया। कांग्रेसियों और वाल्मीकि समाज के लोगों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नारे लगाए। सरकार के विरोधी नारे भी लगाए गए। इस दौरान शिवकिशोर गौतम, इफ्तेखार कुरैशी, राजू वाल्मीकि, विजय शर्मा, आकाश वाल्मीकि, संजय कुमार, शक्ति वाल्मीकि, हीरालाल, रामसेवक, हरिसेवक, रज्जे वाल्मीकि, बल्लू, पंकज वाल्मीकि, कौशल वाल्मीकि आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें