Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsDemand for AIIMS in Chandusi Grows Stronger Local Residents Appeal to Prime Minister
जोर पकड़ने लगी चन्दौसी में एम्स बनाए जाने की मांग

जोर पकड़ने लगी चन्दौसी में एम्स बनाए जाने की मांग

संक्षेप:

Sambhal News - चन्दौसी में एम्स बनाने की मांग जोर पकड़ रही है। नरौली के निवासियों ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर यह मांग की है। भारत सरकार ने 2026-2027 के बजट में पश्चिमी यूपी में एम्स की घोषणा की थी। चन्दौसी को इस परियोजना के लिए उपयुक्त स्थान माना जा रहा है।

Feb 09, 2026 06:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share Share
Follow Us on

चन्दौसी में एम्स बनाए जाने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है । कस्बा नरौली के लोगों ने प्रधानमंत्री को पत्र भेज कर चंदौसी ने एम्स बनाए जाने की मांग की है l अवगत कराया है कि भारत सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-2027 का आम बजट में पश्चिमी उप्र में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बनाए जाने की घोषणा की थी। अब उप्र सरकार की बारी है कि ऐसे स्थान को चिन्हित किया जाना है। एम्स पश्चिमी यूपी के मध्य बिन्दु में बने और सभी जिले के मुरादाबाद, संभल के साथ अमरोहा, बिजनौर आदि के मध्य बिंदु में हो। इसके लिए संभल जनपद का शहर चन्दौसी सभी तरह से उपयुक्त है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मांग करने वालों में बलवीर,पंकज,राजेश, सुमन्त कुमार, धीर सिंह,अभिषेक कुमार,अंकेश, विक्की,भूरे सिंह, लालाराम आदि शामिल रहे।